मानसून की टूटी कमर, भारी बारिश के आसार नहीं; फिर आज कैसा रहेगा मौसम?

बिहार : राजधानी समेत प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मानसून कमजोर होने के कारण भारी वर्षा नहीं होगी। इस दौरान छिटपुट वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पटना व आसपास के क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे। गत 24 घंटों के दौरान भभुआ, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सिवान, शिवहर, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, पटना के कुछ भागों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। भभुआ के रामपुर में 32.6 मिमी और पटना के श्रीपालपुर में 2.4 मिमी वर्षा हुई। मंगलवार को पटना व आसपास क्षेत्र में दोपहर बाद बादल छाए रहे। मानसून ट्रफ जैसलमेर, शिवपुरी, रांची, दीघा होते हुए दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक प्रभावी है। चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम उत्तरप्रदेश व आसपास बना हुआ है।

Bhopal Over 50 Percent District To Record Below Average Precipitation In Mp  Ann | MP: एमपी में गर्मी से राहत के आसार नहीं, 2023 में 50 प्रतिशत से अधिक  जिलों में होगीउमस भरी गर्मी से नहीं मिलने वाली है राहत

मुजफ्फरपुर में धूप के तेवर देख ऐसा लग ही नहीं रहा कि भादो का महीना चल रहा है। सुबह होते ही धूप कड़ी हो रही है। इस बीच मंगलवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दिन में धूप निकली तो उमस से परेशानी रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम है।

उत्तर बिहार के जिलों का मौसम

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने मंगलवार को अगले 17 सितंबर तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने कहा कि पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों के कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों में हल्की वर्षा हो सकती है। वैसे आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading