वृद्धा पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर सैकड़ो की संख्या में लोगों ने किया प्रदर्शन, 400 की जगह 3 हजार हो पेंशन

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी में वृद्धा पेंशन 3 हजार रुपए करने की मांग को लेकर सैकड़ो की संख्या में महिला और पुरुष ने समाहरणालय पहुंच प्रदर्शन किया. जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए महिला और पुरुष ने वृद्धा पेंशन की बढ़ोतरी की मांग को लेकर नारेबाजी की. उनकी मांग है कि सरकार जल्द से जल्द पेंशन में बढ़ोतरी करें.

400 की जगह 3 हजार रुपये की मांग

मौके पर समाहरणालय पहुंचे महिला और पुरुषों की मांग है कि उन्हें 4 सौ की जगह 3 हजार रुपये वृद्धा पेंशन के रूप में दिया जाए. प्रदर्शनकारी महिला शांति देवी का कहना है कि सरकार सभी सरकारी कर्मचारी और अन्य योजनाओं में बढ़ोतरी तो कर रही है लेकिन उन लोगों का पेंशन नहीं बढ़ा रही है. जिससे उनका गुजारा मुश्किल हो गया है.

राजधानी दिल्ली के तर्ज पर दिया जाए पेंशन

वहीं प्रदर्शनकारी रामसागर राय ने कहा कि दिल्ली में सरकार वृद्ध असहाय को जीवन यापन करने के लिए 3 हजार रुपये प्रति माह वृद्धा पेंशन देती है. हालांकि बिहार में वृद्ध असहाय को लेकर सरकार चिंतित नहीं हैं. इसी कारण सरकार के द्वारा 4 सौ प्रतिमाही पेंशन दिया जाता है. इसी को लेकर वह आज समाहरणालय के सामने सैकड़ो की संख्या में पहुंचे हैं और जिलाधिकारी से मिलेंगे.

डीएम से करेंगे मुलाकात

आगे प्रदर्शनकारी ने बताया कि सैकड़ो की संख्या में पहुंचे कई लोगों को अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. इसको लेकर भी वह जिला अधिकारी से शिकायत करेंगे. वो लोग 3 हजार रुपए वृद्धा पेंशन की मांग को लेकर यहां आए हैं. डीएम से मिलेंगे सरकार के द्वारा जो अब तक उन लोगों को पेंशन दिया जा रहा है वह बहुत कम है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.