अपने ही दफ्तर में जाने के लिए मुलाकाती रजिस्टर में दर्ज करना पड़ा BUHS यूनिवर्सिटी के वीसी को नाम

बिहार : बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंस,  BHUS के कुलपति को सुरक्षा गार्ड ने अपने ही कार्यालय में जाने से रोक दिया।  विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने इस हरकत पर आपत्ति जताई है। रजिस्ट्रार विमलेश कुमार झा ने आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के प्रशासन से मांग किया है कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए। बीते 15 सितंबर को बीएचयूएस  के कुलपति डॉ एसएन सिन्हा को AKU के गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया और अंदर आने के लिए विजिटर रजिस्टर में एंट्री के लिए दबाव बनाया।

Bihar's AKU awaits fulltime V-C since September last year - Hindustan Timesदरअसल, बिहार सरकार ने बिहार हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी के संचालन के लिए आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी कैंपस में जगह दिलाई है। कुलपति और अन्य पदाधिकारी को बैठने के लिए कमरा दिए गए हैं। बीएचयूएस द्वारा बिहार के सभी 10 सरकारी मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जाता है जिसके चांसलर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।

बीएचयूएस के रजिस्ट्रार विमलेश कुमार झा ने एक पत्र का हवाला देते हुए  जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि डॉ एसएन सिन्हा एक विद्वान शिक्षक हैं और पटना मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य भी हैं । आर्यभट्ट नॉलेज विश्वविद्यालय प्रशासन को इस मामले में उचित जांच करना चाहिए और उन लोगों को दंडित करना चाहिए जो कुलपति के साथ ऐसा व्यवहार करने के लिए जिम्मेदार हैं।

दरअसल, आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी में प्राइवेट सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। 15 सितंबर को विश्वविद्यालय के में गेट पर कुलपति डॉक्टर एसएन सिन्हा की सरकारी गाड़ी पहुंची। प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों ने उनकी गाड़ी को रोक दिया और विजिटर रजिस्टर में नाम दर्ज करने के लिए दबाव बनाया। उसके बाद विश्वविद्यालय कुलपति के निजी सुरक्षा गार्ड ने विजिटर रजिस्टर में विधिवत एंट्री की तब गाड़ी को अंदर आने दिया गया।

इस मामले में आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रार राजीव रंजन ने खेद जताया है। उन्होंने कहा है कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। कन्फ्यूजन में यह काम हो गया। विश्वविद्यालय की ओर से सिक्योरिटी एजेंसी को लिखा जा रहा है। नियम अनुसार कार्रवाई होगी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading