बिहार : जब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी पर बैठे हैं तब से मुख्यमंत्री कभी भी सचिवालय का निरीक्षण करने नहीं गए थे, लेकिन लगभग 18 सालों बाद पहली बार मुख्यमंत्री सचिवालय का निरीक्षण करने पहुंचे. सीएम के आने की खबर सुन अधिकारियों के बीच खलबली मच गई. वहीं, ज्यादातर अधिकारी सचिवालय में मौजूद ही नहीं थे. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई आदेश दिए हैं. वहीं, महिला आरक्षण बिल को लेकर भी उन्होंने बड़ी बात कह दी है. उन्होंने कहा है कि देश में सबसे ज्यादा महिलाओं को आरक्षण बिहार में ही मिला है.


