पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य, हर जगह तैनात रहेंगे पुलिस अधिकारी

बिहार : दुर्गापूजा को लेकर मंगलवार की शाम थाना में शांति समिति की एक बैठक आहूत हुई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष संजय कुमार ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी पूजा समितियों को थाना से अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेना होगा और उन्हें अपने अपने पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने होगें।

Aghoria Bazar Durga Puja 2018 Pictures | Muzaffarpur City : Breaking News

हर पंडाल में एक पुलिस पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर पंडाल में एक पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेगें। प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर सख्त रोक की हिदायत दी गई। इस बैठक में कुल 35 पूजा समितियों में से केवल आठ पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे। इसलिए अगली बार तीन अक्टूबर को थाना में आहूत बैठक में अन्य पूजा समितियों के सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए थानाध्यक्ष खुद उनसे संपर्क करेगें।

एसडीओ की अध्यक्षता में होगी अंतिम बैठक

उस वक्त सभी पूजा समितियों के सदस्य अपने में से एक मुख्य पूजा समिति के अध्यक्ष व सचिव का चुनाव करेगें जो प्रशासन व पूजा समितियों के बीच समन्यवयक  की भूमिका निभाएंगें। बाद में अंतिम बैठक अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ की अध्यक्षता में होगी। इस मौके पर नवल भारती, विश्व रंजन, राकेश कुमार, पालटन सिंह, लालमोहन सिंह, वार्ड पार्षद उज्जवल कुमार, मो. मसूद रजा, संजय केसरी, रामनरेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Durga Puja 2022: दुर्गा पूजा के पंडाल में मां दुर्गा के साथ हर मूर्ति का है  खास महत्व, जानें - durga puja 2022 know why other deities idols keep with  maa durga

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading