पटना : सपना कुमारी एक एथलीट हैं जो झारखंड के रामगढ़ की रहने वाली हैं. 2013 से लेकर 2023 तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य व देश के लिए पदक जीत चुकी हैं. इसके बावजूद भी झारखंड सरकार की ओर से मूलभूत सुविधा और सम्मान नहीं दिया गया .झारखंड में खिलाड़ियों का भविष्य नहीं दिख रहा है. वहीं अब तक कैश अवार्ड या छात्रवृत्ति भी नहीं दी गई है.

बिहार का मान सम्मान बढ़ाने को तैयार
सपना ने बताया कि उनकी उम्र 24 साल हो गई है. कैरियर बनाने के लिए 1 साल सुरक्षित बचा हुआ है. इसलिए वो बिहार से खेल कर अपना कैरियर बनाना चाहती हैं. उनके दादा बिहार के ही रहने वाले हैं इसलिए वो फिर से अपने पुराने घर आने को लालाहित हैं. उनका कहना है कि मेडल लाकर वो बिहार का मान सम्मान बढ़ाने का काम करेंगी और अपना करियर भी बनाएंगी.

बिहार से जुड़ने का लिया निर्णय
उन्होंने कहा कि झारखंड एथलेटिक संघ से एनओसी लेकर बिहार से जुड़ने का निर्णय ले चुकी हैं. एनओसी लेने के बाद झारखंड सरकार के कर्मचारी और कई लोग उन्हें कॉल कर रहे हैं कि कैसे उन्होंने एनओसी ले ली. इसका जवाब देते हुए सपना ने कहा कि स्पोर्ट्स के अलावा उनका कैरियर है, इसलिए वो झारखंड के बदले अब बिहार से खेलेंगी. बिहार में उन्हें अपना करियर नजर आ रहा है.