‘लालू जी को चिंता है…’, प्रशांत किशोर ने RJD सुप्रीमो पर कसा तंज, लोगों से पूछा- क्या आपको जात-धर्म चाहिए

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन सुराज पदयात्रा कर रहे प्रशांत किशोर ने एक बार फिर लालू यादव और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचने की नसीहत भी दी है।बता दें कि राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बीते दिनों मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन और कांटी प्रखंड पहुंची जन सुराज पदयात्रा की है। इस दौरन की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की गई हैं।

प्रशांत किशोर ने किसे कहा- आकाओं के आका हमसे लेते हैं सलाह, जानें आगे क्या  कहा | LiveCitiesप्रशांत किशोर ने यहां आयोजित जनसभा में लोगों से कहा कि नेताओं के अनपढ़ बच्चे राज कर रहे हैं और सामान्य परिवारों के युवा पढ़-लिखकर बेरोजगार बैठे हैं।आपको जाति और धर्म चाहिए, लेकिन बच्‍चों की चिंता कीजिए, आप मेरे साथ खड़ा होने से पहले अपने बच्चों के साथ खड़ा होइए। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि ऐसा नहीं करने पर आपका बच्‍चा मजदूर नहीं बनेगा तो कौन बनेगा?

आपका लड़का मजदूर नहीं बनेगा : प्रशांत

प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू जी को चिंता है कि हमारा लड़का मुख्यमंत्री बने। आपका लड़का मैट्रिक कर लिया, बीए कर लिया, एमए कर लिया। उसको चपरासी की नौकरी भी नहीं मिल रही है, लेकिन आपको चिंता नहीं है। आप तो जात का झंडा उठाए हुए हैं। धर्म का झंडा उठाए हुए हैं। आपका लड़का मजदूर नहीं बनेगाा तो कौन मजदूर बनेगा भाई?

आपका बच्चा पढ़-लिखकर घर में बेरोजगार बैठा है। उसका मुंह आपको नहीं देखना है। लालू जी का लड़का कैसे बन जाए मुख्यमंत्री, मोदी जी कैसे बन जाएं प्रधानमंत्री। भाइयों इससे आपकी दशा नहीं सुधरने वाली है।

हमें आपका साथ नहीं चाहिए

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि बहुत लोग कह रहे हैं कि आप आगे चलिए, आपके पीछे हम हैं। हम आपको हाथ जोड़कर कह रहे हैं कि हमें आपका साथ नहीं चाहिए। अरे जिस समाज में लोग अपने बच्चों के साथ नहीं खड़े हैं। आप हमारे साथ क्या खाक खड़ा होइएगा। हम आपके गांव में आ रहे हैं। यहां जो 100 बच्चे मिले हैं, उनमें से आधे से ज्यादा बच्चों के शरीर पर कपड़ा नहीं है। आपके जितने भी छोटे बच्चे यहां आए हैं, आप नजर घुमाकर देख लीजिए ज्यादातर बच्चों के पैर में चप्पल नहीं है। लेकिन आपको अपने बच्चों की चिंता नहीं है। आप तो जात का झंडा उठाए हैं।

अपने बच्चों का चेहरा देखिए : किशोर

आपको धर्म चाहिए, आपको जाता चाहिए। अपने बच्चों का भविष्य नहीं चाहिए। ऐसे में आप नहीं भोगेंगे तो कौन भोगेगा? यही बताने के लिए गली-गली घूम रहे हैं। आपको ये समझा रहे हैं। मेरे भाई आपकी हमारी तो आधी से ज्यादा जिंदगी बीत गई है, कम से कम अपने बच्चों का चेहरा देखिए। नहीं देखेंगे तो आपके बच्चों का भला नहीं होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading