सीएम नीतीश कुमार का काफिला जेडीयू कार्यालय के पास रुका और चला गया, वजह जानिये

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला आज 29 सितंबर को जदयू कार्यालय के बाहर अचानक आकर रुक गया. कार्यालय के बाहर अफरा-तफरी मच गयी. कयास लगाये जाने लगे कि मुख्यमंत्री आज फिर निरीक्षण के लिए पहुंचे हैं. लेकिन, मुख्यमंत्री जदयू कार्यालय के बाहर से ही निकल गए. कुछ देर बाद पता चला कि वह जल संसाधन मंत्री संजय झा को छोड़ने के लिए मुख्यमंत्री पहुंचे थे.समय पर आने को निर्देश

बता दें कि मुख्यमंत्री इन दिनों सचिवालय का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं. मंत्री से लेकर अधिकारियों तक को समय पर आने का निर्देश दे रहे हैं. मुख्यमंत्री के अचानक निरीक्षण के बाद से मंत्री और अधिकारी समय पर पहुंचने भी लगे हैं. पिछले दिनों मुख्यमंत्री पार्टी कार्यालय का भी निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पार्टी कार्यालय में मौजूद नहीं थे. मुख्यमंत्री ने सबको समय पर आने के लिए पार्टी कार्यालय में भी कहा है.

मुख्यमंत्री का काफिला गेट के बाहर से ही चला गया

इसीलिए जब मुख्यमंत्री का काफिला जदयू कार्यालय के बाहर पहुंचा तो कुछ देर के लिए हलचल मच गई. लेकिन जब मुख्यमंत्री का काफिला गेट के बाहर से ही चला गया तो कार्यालय के पदाधिकारी और पार्टी नेताओं ने राहत की सांस ली.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.