बिहार : प्रदेश में अभी सक्रिय रहेगा मानसून , सात जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी

बिहार की राजधानी समेत प्रदेश में मॉनसून वापसी से पूर्व सक्रिय बना हुआ है। बीते तीन दिनों से प्रदेश में वर्षा हो रही है। मंगलवार को भी राज्य में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय रहा। बुधवार को सात जिलों मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण और कटिहार के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने जताया 96 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान, कहा- किसानों को चिंता  करने की आवश्यकता नहीं | लोकरागमेघ गर्जन की चेतावनी

वहीं, पटना सहित शेष भागों में छिटपुट व हल्की वर्षा की संभावना है। पटना समेत 27 जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन व वज्रपात की चेतावनी है। बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिणी भागों के अधिसंख्य स्थानों व उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। रोहतास के चेनारी में 82.0 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। कैमूर में 62.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, इतनी ही वर्षा में जिले के भगवानपुर प्रखंड के निचले क्षेत्र डूब गए। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों को लेकर पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण में हल्की वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की है।

कुछ इलाकों में बढ़ेगा तापमान

मंगलवार को पटना व आसपास क्षेत्र में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा से मौसम सामान्य बना रहा। पांच अक्टूबर तक प्रदेश में मानसून की सक्रियता से कुछ स्थानों पर झमाझम वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पांच अक्टूबर के बाद मानसून का प्रभाव कम होने के कारण तापमान में आंशिक वृद्धि होने से लोग उमस से परेशान रहेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading