अमित शाह से मुलाकात के बाद जीतन राम मांझी को राज्यपाल या राज्यसभा बनाए जाने की चर्चा तेज

बिहार : पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक जीतन राम मांझी अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 75 साल के बाद नेताओं को चुनावी राजनीति छोड़ देनी चाहिए। उनकी उम्र 79 साल हो गई है ऐसे में चुनाव लड़ना उनके सिद्धांतों के खिलाफ है।मांझी ने कहा कि 75 साल के बाद किसी भी शख्स को चुनावी राजनीति नहीं करनी चाहिए, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो चुनाव लड़ते रहना चाहते हैं। लेकिन उनका प्रण है कि वे अब किसी भी तरह का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Former Chief Minister Jitan Ram Manjhi met Home Minister Amit Shah, got positive assurance | गृह मंत्री अमित शाह से मिले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, मिला सकारात्मक आश्वासन ...संतोष सुमन के चुनाव लड़ने के कयास

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दो दिन बाद मांझी का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे है कि अगर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में हम को टिकट मिलता है तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन चुनाव लड़ेंगे। जीतन राम मांझी के बारे में इसके पहले भी एनडीए की ओर से राज्यसभा या राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा की जा रही थी।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.