जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर की सीएम नीतीश कुमार से कैबिनेट बर्खास्‍त करने की मांग

बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने के तीसरे दिन यानी बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि जिसकी जितनी संख्या, उसकी उतनी ही हिस्सेदारी हो। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है कि मौजूदा राज्य मंत्रिमंडल को बर्खास्‍त कर जातीय संख्‍या के आधार पर मंत्री परिषद का गठन किया जाए। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने अपने आधिकारिक एक्‍स हैंडल से ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार से कैबिनेट को बर्खास्‍त करने की मांग की है।

jitan ram manjhi targeted pm narendra modi if you are so fond of  photographing then put it on corona death certificate - जीतन राम मांझी ने  पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-भाजपा नेता ने की मांग – मुस्लिम को बनाएं CM

इससे एक दिन पहले भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्‍सेदारी। नीतीश कुमार ने भी तो यही सोचकर जातीय सर्वे कराया है। उन्होंने कहा कि अब जब सर्वे में सामने आया है कि 19 फीसदी दलिते हैं और 17 फीसदी मुसलमान तो फिर नीतीश ढाई-ती प्रतिशत के होकर सीएम पद पर क्यों हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश को पद से हटें और किसी दलित या मुस्लिम को मुख्यमंत्री बनाएं।

पशुपति पारस ने की यह मांग

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने जातीय गणना की रिपोर्ट पर कहा कि राज्‍य में हमारी आबादी करीब 20 फीसदी हो गई है तो ऐसे में बिहार में मुख्‍यमंत्री और उप मंत्री दलित समुदाय से होना चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading