पटना: सत्ता संरक्षित उत्पातियों ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के दफ्तर में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के जीएम ऑपरेशन सुनील कुमार सिंह के चेहरे पर का’लिख फेंक दिया। घ’टना के दौरान उत्पा’तियों ने सोशल मीडिया पर लाईव वीडियो भी बनाया। पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन तदर्थ समिति के सदस्य रहबर आबदीन ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए घटना की घोर निंदा की है।

लाईव वीडियो के मुताबिक कई लड़के बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के दफ्तर में जबरन घुसे और जमकर नारेबाजी की, फिर ऑफिस में बैठे सुनील कुमार सिंह के चेहरे पर स्याही फेंक दी।

रहबर आबदीन ने कहा कि लोकतंत्र में विरो’ध करना हर नागरिक का अधिकार है। लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से विरो’ध करें। अलोकतांत्रिक तरीके से वि’रोध और हंगा’मा को कहीं से जायज नहीं ठहराया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि सुनील कुमार सिंह बिहार के जाने-माने क्रिकेटर रहे हैं। उनके साथ बीसीए दफ्तर में इस तरह का अलोकतांत्रित कार्य जिन लोगों ने भी किया है, वह काफी दुःखद है। रहबर आबदीन ने बीसीए से मांग की है कि ऐसी घटना को अंजाम देने वालों के खि’लाफ सख्त कार्रवाई की जाए।