मुजफ्फरपुर में डांडिया गरबा की धूम: मारवाड़ी व्यायामशाला द्वारा डांडिया उत्सव का होने जा रहा आयोजन

मुजफ्फरपुर: नवरात्रि के अवसर पर मारवाड़ी व्यायामशाला द्वारा डांडिया उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान आयोजनकर्ता ने देते हुए बताया कि 15 अक्टूबर दिन रविवार को शाम 5:00 बजे से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक गरबा संग डांडिया रास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें केवल केवल युगल जोड़ी को प्रवेश दिया जाएगा।  कार्यक्रम के दौरान विभिन्न तरह के खेल और प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। साथ ही लोगों के  खाने-पीने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

बहुत ही अनोखे तरीके से यह कार्यक्रम होने जा रहा है,  इस आयोजन में जो भी लोग शामिल होंगे उनके जेहन में सालों भर इस कार्यक्रम की स्मृति तरोताजा रहेगी. टिकट के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं, एक कल्याणी चौक स्थित टाइटन आई प्लस और दूसरा सुतापट्टी स्थिटी नेमानी शॉप में उपलब्ध है।  जो भी लोग इच्छुक है वह यहां से अपने टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.