बिहार:बूंदाबांदी के साथ सुबह में धुंध छाए रहने की संभावना

पूर्वी बिहार व दक्षिण बांग्लादेश तक मानसून ट्रफ लाइन के प्रभाव से सोमवार को पटना समेत राज्य के 33 शहरों में बूंदाबांदी और सुबह में धुंध छाए रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मानसून फारबिसगंज, मालदा से होते हुए विदा हो रहा है। इनके प्रभाव से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आने वाले कुछ दिनों में पछुआ हवा के कारण तापमान में आंशिक गिरावट होगी। हवा में नमी के कारण सुबह में हल्की सिहरन की स्थिति बनने लगेगी। बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा।

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में तीन दिनों की बारिश के बाद बदला मौसम, सितंबर में ही छाया कोहरा - Delhi Weather Today NCR Fog after Rains delhi ncr latest weather update Mausam Barish
वहीं, रविवार को आसमान में सुबह से ही कड़ी धूप रही। दिन भर कड़ी धूप के कारण लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार पटना समेत 16 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि और 15 जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई।

पुपरी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान

36.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी (पुपरी) में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ पटना का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading