मुजफ्फरपुर : रविवार को मलीघाट स्तिथ रास वर्ल्ड मार्शल आर्टस् क्लब मे “इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन” के तात्वाधान मे 14 वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न जिलों सें आए कराटे के लगभग 100 से अधिक खिलाड़ियो ने भाग लिया।

कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता में सफल सभी खिलाड़ियो को “इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन” के चेयरमैन, सिहान ई॰ राहुल श्रीवास्तव के द्वारा बेल्ट बांधकर प्रमोशन दिया गया।

इसके साथ ही सिनियर वर्ग में कलर बेल्ट श्रेणी में टॉप करने वाली खिलाड़ी स्वीटी कुमारी को गोल्ड मेडल के साथ ब्राउन बेल्ट एवं जूनियर वर्ग में नंदनी कुमारी को गोल्ड मेडल के साथ ब्लू बेल्ट में प्रमोशन दिया गया।

वहीं कलर बेल्ट में प्रमोशन पाने वाले सभी खिलाड़ियों को बेल्ट बांधकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के सचिव, सेंशाई शिल्पी सोनम, मुख्य परिक्षक सेंशाई सुनील कुमार, कोच सेंशाई सुरज पंडित व उपासना आनंद उपस्थित रहें।

