मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के इमलीचट्टी स्थित बस स्टैंड के पास गिरिराज सिंह फैन्स क्लब द्वारा आयोजित फलाहार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। गिरिराज सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि “पहले सनातन को लोग हेय की दृष्टि से देखते थे। अब समय बदल गया है, सनातन से ही सब कुछ संभव है।”

मौके पर उपस्थित पूर्व नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि फलाहार कार्यक्रम का आयोजन शानदार है।

साथ ही क्लब के संरक्षक देवांशु किशोर ने बताया कि 15 से 22 अक्तूबर तक फलाहार कार्यक्रम शहर के अलग-अलग जगहों पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विधायक केदार गुप्ता, मेयर निर्मला साहू एवं अन्य नेतागण उपस्थित रहें।


