बिहार : लैंड फॉर जॉब्स मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई हुई। लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को अब पेशी के लिए कोर्ट में नहीं जाना होगा। दरअसल लालू परिवार के वकील ने अदालत से पेशी में छूट मांगी थी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने तीनों को राहत दी है। वहीं सीबीआई की चार्जशीट की स्क्रूटनी पर अब 2 नवंबर को सुनवाई होगी। तेजस्वी यादव ने 20 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सरकारी काम के लिए विदेश जाने की अनुमति कोर्ट से मांगी है। जिस पर दोपहर ढाई बजे फैसला आना है। इससे पिछली सुनवाई पर लालू फैमिली को कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी। कोर्ट ने लालू, तेजस्वी, राबड़ी देवी को 50 हजार के मुचलके पर जमानत दी थी। इस सुनवाई में लालू, राबड़ी और तेजस्वी के साथ मीसा भारती भी कोर्ट पहुंची थीं।

लैंड फॉर जॉब्स मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई हुई। लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को अब पेशी के लिए कोर्ट में नहीं जाना होगा। दरअसल लालू परिवार के वकील ने अदालत से पेशी में छूट मांगी थी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने तीनों को राहत दी है।
वहीं सीबीआई की चार्जशीट की स्क्रूटनी पर अब 2 नवंबर को सुनवाई होगी। तेजस्वी यादव ने 20 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सरकारी काम के लिए विदेश जाने की अनुमति कोर्ट से मांगी है। जिस पर दोपहर ढाई बजे फैसला आना है। इससे पिछली सुनवाई पर लालू फैमिली को कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी। कोर्ट ने लालू, तेजस्वी, राबड़ी देवी को 50 हजार के मुचलके पर जमानत दी थी। इस सुनवाई में लालू, राबड़ी और तेजस्वी के साथ मीसा भारती भी कोर्ट पहुंची थीं।
