अरुण सिंह का बड़ा बयान, कहा- CM नीतीश को खाने में दवा मिलाकर दे रहे ललन सिंह

बिहार : बीते दिन पूर्व सांसद अरुण कुमार ने सीएम की मेमोरी लॉस होने की बात कही थी. वहीं आज अरुण कुमार ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि नीतीश कुमार के जो प्राइवेट डॉक्टर थे, उन्हें कुछ दिन पहले बदल दिया गया है. इस वजह से उनकी याददाश्त कम हो गई है. इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को मानसिक रूप से बीमार बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को शासन नहीं करना चाहिए. नीतीश कुमार की हरकतें साबित करती है कि वो कहीं न कहीं मेंटली तौर पर फ़िट नहीं है. वहीं, इशारों-इशारों में JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर भी निशाना साधा.

arun kumar on nitish and lalan

अरुण कुमार ने कहा सीएम की हो रही मेमोरी लॉस

पूर्व सांसद अरुण कुमार ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर जोरदार हमला बोला. अरुण कुमार ने आरोप लगाया कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खाने में टैबलेट मिलाकर दे रहे हैं, जिससे नीतीश कुमार की मेमोरी लॉस हो गई है. वहीं, इसको लेकर बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने बयान दिया और कहा कि अरुण जी जेडीयू के सांसद रहे हैं. अगर उन्होंने कोई बात कही है, तो इसे गंभीरता से लेनी चाहिए. इस पर विचार करना चाहिए कि ललन सिंह क्या तेला बेली कर रहे हैं, सीएम साहब के साथ.

सीएम नीतीश के खाने में टैबलेट मिलाकर दे रहे ललन सिंह

आज कल सीएम नीतीश को भूलने की बीमारी हो गई है, कोई न कोई आदमी उनको गुप्त रूप से टॉर्चर कर रहा है. ललन सिंह ने तो बहुत पहले ही कहा था कि मैं ही सर्जन हूं. नीतीश के पेट में कहा दांत है, सर्जरी कर के मैं निकाल दूंगा. धीरे-धीरे नीतीश कुमार की जो हालत हो रही है. उसको लेकर ललन सिंह पर लोगों का संदेह जा रहा है. अरुण कुमार ने कहा है तो कहीं ना कहीं वह कुछ गोपनीय बात जानते होंगे. इस नाते उन्होंने बात कहा है. इसकी जांच होनी चाहिए. ललन सिंह अपनी बात पर टिकते नहीं है. पहले उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पेट का दांत हम निकालेंगे. दूसरी बार बोले आरजेडी के साथ सरकार बनाना पड़ा, तो पान का दुकान कर लेंगे.,पूछ लीजिए कि कब पान का दुकान खोलेंगे. इस समय वो आरजेडी के साथ मिले हुए हैं और जोर का झटका धीरे से दे रहे हैं. जेडीयू के लोग भी यह राजनीति अच्छे से समझ रहे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading