सीएम नीतीश कुमार ने सुशील मोदी पर कसा तं’ज, कहा- बेचारे को ह’टा दिया, डिप्टी सीएम भी नहीं बनाया

बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से भाजपा पर हमला बोला है। आप ही बताइए कि सुशील मोदी पहले क्या थे? आप जरा बताइए? वह यहां कब थे? जब तक साथ थे तो ठीक काम कर रहे थे। आजकल बेचारे को तो हटा दिया। हमको तो तकलीफ हुआ कि बेचरा को डिप्टी सीएम नहीं बनाया। अब आजकल रोज बोलते रहते हैं और खूब छपता है। हमको कोई मतलब नहीं है, खूब छपवाओ। नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो याद करवाते हैं कि बिहार के लिए कितना काम किया गया। हमारी बातें नहीं छपती है। आज कल तो मीडिया पर उनलोगों (मोदी सरकार) ने कब्जा कर लिया है। हमने कोई पार्टी की बात नहीं की थी। हम तो बिहार के हित में बोल रहे थे।

जिसको जितना अटैक करना है करने दीजिए, परवाह नहीं
भाजपा द्वारा लगातार अटैक करने के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जाने दीजिए, करने दीजिए। जिसको जितना अटैक करना है करने दीजिए। हमको कोई परवाह नहीं है। हमलोग रात दिन काम कर रहे हैं। कहीं पर कोई दिक्कत होती है तो एक-एक चीज पर बारिकी से नजर रखते हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम काम में लगे रहते हैं। मेरी इधर-उधर कोई दिलचस्पी नहीं है। बिहार के विकास में ही केवल मेरी दिलचस्पी है।

मुख्यमंत्री बोले- मैंने जो कहा उसका गलत मतलब निकाला गया
इधर, मोतिहारी के महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दिए गए भाषण के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने जो कहा उसका गलत मतलब निकाला गया। मोतिहारी में विवि बनाने की चर्चा थी। मेरे कहने का मतलब बीजेपी के साथ का बिलकुल नहीं था। मेरे कहने का मतलब था कि जो काम हुआ है उसे याद रखिए। मीडिया ने जो लिखा और दिखाया उससे दुख हुआ। मीडिया वालों पर भी दबाव है। हम जो कहते हैं उसको छपने नहीं दिया जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading