पटना जिला सि’विल स’र्जन हुए डेंगू पॉजिटिव, बिहार में डें’गू के रिकॉर्ड 423 नए मा’मले मिले

पटना: बिहार में डेंगू का कहर जारी है और रोजाना नए मामलों की संख्या पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है. विशेषज्ञों की माने तो अब डेंगू इन्फेक्शन के रूप में बढ़ने लगा है. यानी एक व्यक्ति से आसानी से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण फैल रहा है. पटना जिला सिविल सर्जन डॉक्टर श्रवण कुमार भी डेंगू से संक्रमित हो गए हैं. फिलहाल तबीयत स्थिर है और घर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.

health care tips these problems are felt when you have dengue |Dengue  Fever: डेंगू होने पर महसूस होती हैं ये समस्याएं, भूलकर भी न करें नजरअंदाज|  Hindi Newsडेंगू के रिकॉर्ड 423 नए मामले

वहीं पूरे प्रदेश में बीते 24 घंटे में डेंगू के रिकॉर्ड 423 नए मामले मिले हैं. ठंड की शुरुआत के साथ डेंगू के मामले कम होने की संभावना थी लेकिन अभी डेंगू के मामले कम होने के बजाय बढ़ रहे हैं. बीते डेढ़ महीने से पूरा बिहार डेंगू के चपेट में है और राजधानी पटना हॉटस्पॉट बना हुआ है. बीते 24 घंटे में बिहार में डेंगू के पटना में सर्वाधिक 233 नए मामले मिले हैं.

अक्टूबर में मिले 5 हजार से ज्यादा मरीज

प्रदेश में पटना के अलावा भागलपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुंगेर, वैशाली जैसे प्रदेश के सभी जिले डेंगू से प्रभावित हैं. प्रदेश में डेंगू के कुल ज्ञात मामलों की संख्या 12482 हो चुकी है. इसमें पटना में ही डेंगू मरीजों की संख्या 5555 हो गई है. प्रदेश में अक्टूबर महीने में डेंगू के मामले कम होने के बजाय अब तक 5747 मरीज मिले हैं.

राजधानी में बढ़ी गंभीर मरीजों की संख्या

पटना में डेंगू के मामले बढ़ने के साथ-साथ गंभीर मरीजों की संख्या भी काफी बढ़ी है. पटना के चारों सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में कुल 75 मरीजों का इलाज चल रहा है. एम्स पटना में 22 मरीज, आईजीआईएमएस में 15 मरीज, पीएमसीएच में 25 मरीज और एनएमसीएच में 13 मरीज एडमिट हैं. इसके अलावा विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों में 50 से अधिक डेंगू मरीज एडमिट है.

भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सर्वाधिक मरीज

पूरे प्रदेश की बात करें तो 12 मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में कुल 226 एडमिट मरीजों का इलाज चल रहा है. जिसमें भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सर्वाधिक 64 मरीज एडमिट है. इसके अलावा पावापुरी मेडिकल कॉलेज में 40 डेंगू मरीज एडमिट है. वहीं डेंगू के बढ़ते हुए मामले पर पटना जिला प्रशासन भी लोगों से अपील कर रहा है कि अपने आसपास पानी का जमाव नहीं होने दे और स्वच्छता का ख्याल रखें. डेंगू में शरीर के अंदर प्लेटलेट्स की कमी हो जाती है इसलिए शरीर को हाइड्रेटेड रखें. प्रचुर मात्रा में पानी पिएं और ताजा सुपाच्य भोजन ही सेवन करें.

डेंगू कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन जारी

बताते चलें कि डेंगू को लेकर राजधानी पटना में राज्य डेंगू नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जो 24 घंटे मरीजों की सहायता के लिए उपलब्ध है. डेंगू कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 0612-2951964 स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किया गया है. यहां एक कॉल पर लोग अस्पतालों में उपलब्ध बेड से लेकर ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading