सिमरिया अर्धकुंभ में पहला शाही स्नान आज, साधु-संतों और श्रद्धालुओं का जुटना हुआ शुरू

बेगूसराय : बेगूसराय के सिमरिया घाट पर आज अर्धकुंभ के पहले शाही स्नान में भाग लेने के लिए साधु-संतों और श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया है। कुंभ सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य चिदात्मन महाराज के आश्रम में पहुंच गए हैं।

शाही स्नान  के बीच आई समस्या

लेकिन इस शाही स्नान के बीच एक समस्या उत्पन्न हो रही है। दरअसल, राम घाट पर गंगा नदी का जलस्तर घटने की वजह से राम घाट पर दलदल बना हुआ है। इसी वजह से साधु संतों द्वारा गंगा स्नान की जगह मंत्र अभिषेक किया जाएगा। हालांकि, स्वामी चिदात्मन जी महाराज के प्रथम पर्व स्नान करने की बात पर अडिग हैं।

स्नान की जगह मंत्र अभिषेक

प्रथम पर्व स्नान का जत्था साढ़े दस बजे के बाद सर्वमंगला अध्यात्म योग विद्यापीठ सिमरिया काली धाम से निकलकर कल्पवास मेला क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सिमरिया गंगा नदी तट के राम घाट पर पहुंचे। हालांकि, वे सभी दलदल की वजह से स्नान की जगह मंत्र अभिषेक करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading