राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी को दिया टास्क

बिहार: दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की। बैठक में उन्होंने पार्टी को बूथ व मंडल स्तर पर मजबूत करने को कहा। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को भाजपा से जोड़ने का टास्क सौंपा। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा की पहचान किसी वर्ग या जाति विशेष के रूप में न हो। इसलिए उन लोगों को भी पार्टी से जोड़ें जो अभी पार्टी को वोट नहीं कर रहे हैं।

Eight Years Of Modi Government:मोदी सरकार की कामयाबी और भरोसे के आठ साल -  Narendra Modi Was Sworn As The Prime Minister For The First Time On 26th  May 2014 It Was

बैठक में उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन की स्थिति पर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से फीडबैक लिया और आवश्यक निर्देश दिए। लोकसभा प्रवास योजना और पांच नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह के मुजफ्फरपुर दौरे की तैयारियों की भी समीक्षा की। अधिक से अधिक सदस्य बनाये जाने पर जोर दिया। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बूथस्तर के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। बिहार की जनता भी अब प्रदेश को मौजूदा सत्ताधारी दल से मुक्त होना चाहती है। इसी को लेकर जनता का भी भाजपा को समर्थन है। बिहार की जनता नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को लेकर कृतसंकल्पित दिख रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता के सहयोग से भाजपा बिहार में 40 में से 40 सीट जीतेगी।

प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कहा कि बैठक में बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा व हरि सहनी सहित पार्टी के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, लोकसभा विस्तारक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रदेश महामंत्री, क्षेत्रीय प्रभारी तथा सह क्षेत्रीय प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में लोकसभा प्रवास योजना की भी समीक्षा की गई।

यह टास्क सौंपा गया

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने शुक्रवार को कोर कमिटी की बैठक की। शाम 7 बजे से शुरु बैठक रात 10 बजे तक चली। विशेषकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा सौपे गये टास्क के अनुपालन की समीक्षा की गई। साथ ही लोस चुनाव के मद्देनज़र पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का टास्क सौंपा गया।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने दिए टिप्स

राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने लोकसभा चुनाव को लेकर टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि बिहार में खुद की सरकार बनानी है। सभी कार्यकर्ताओं को इसका संकल्प लेना है। बिहार में बीजेपी का सीएम हो, इस पर काम करना है। अब दूसरे को मौका नहीं देना है। खुद की सरकार और खुद का सीएम बनाना है। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने को कहा। केंद्र की योजनाओं से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें, इस दिशा में काम करने को कहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading