बिहार के इन जिलों में बारिश की संभावना , छाए रहेंगे बादल

नवंबर के महीने में ज्यादा ठंड पड़ने की कोई संभावना नहीं है. फिलहाल मौसम ऐसे ही शुष्क बना रहेगा लेकिन आज अधिकांश जिलों में आंशिक बादल छाएं रहेंगे. साथ ही कुछ जिलों में बारिश भी होने की संभावना है. इसके साथ ही तापमान में कुछ विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलने वाला है लेकिन नवंबर अंत तक हवा का रुख बदलेगा तभी ठंड बढ़ने की संभावना है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के वैज्ञानिक आशीष कुमार के अनुसार राज्य के आधिकांश हिस्से में धुंध के अलावा हिमालय के तलहटी क्षेत्रों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है. सुबह शाम ठंड का एहसास होगा.

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दक्षिण-पश्चिम और निकटवर्ती दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में मौजुद निम्न ट्रफ रेखा अब दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है, जो औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. इसकी वजह से राज्य का मौसम आमतौर से शुष्क बना रहेगा और राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाएं रहने की संभावना है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading