मुजफ्फरपुर : शुक्रवार को संत जोसफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल पानापुर करियात बंगरा, मुजफ्फरपुर के प्रांगण में प्रकाश-पर्व दीपावली के उपलक्ष्य में दीपावली से पूर्व धनतेरस के दिन ‘रंगोली – प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं लेलिन चौक स्थित संत जोसफ में भी रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।


जिसमें पांचवीं से लेकर दसवीं.के छात्रों ने भाग लिया। सभी छात्रों के चार ग्रुप बनाए गए थें। प्रत्येक ग्रुप के नाम ब्राह्मी, शारदा, सरस्वती व लक्ष्मी के नाम पर रखा गया था। छात्राओ ने एक से बढ़कर एक सुंदर एवं आकर्षक रंगोली बनाई। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने रंगोलियों की काफी प्रशंसा की, साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ होती रहनी चाहिए ताकि इससे अपने देश की परंपराएँ एवं संस्कृति सदैव बनी रहे।

प्राचार्य सुबोध कुमार ने रंगोलियों की खूब सराहना की, उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है। हमें अपनी ज़िंदगी में हमेशा कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे कि प्रकाश केवल घर-द्वार तक ही सीमित न रहे बल्कि उस प्रकाश से सारा जग प्रकाशित हो। उन्होंने प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की सलाह दी। इस प्रतियोगिता में प्रथम विजेता सरस्वती ग्रुप व द्वितीय विजेता शारदा ग्रुप रहीं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्र छात्राओं के बीच मिठाइयां बांट कर दिवाली की शुभकामनाएँ दी गई।




