मुजफ्फरपुर: बंगाली समाज की ओर से गन्नीपुर स्थित श्री श्री मां श्यामा काली मंदिर में दिवाली के दिन से ही माता की भव्य आरती का आयोजन किया गया था। जहां बाहर से आये कलाकरों ने धुनुची नृत्य के साथ माता की महा आरती की। मंदिर के पुरोहित ने बताया कि 1961 से मंदिर में पूजा हो रही है। दीपावली के तीन दिनों में मंदिर में महोत्सव के रूप में माता की पूजा की जाती है।

पहले दिन 12 नवंबर को दीपावली की रात्रि 12 बजे से निशा पूजा की गई , इसके बाद 13 नवंबर की शाम बंगाल से आए कलाकारों ने ढाक बजाकर धुनुची नृत्य के साथ भव्य आरती की। साथ ही कल 14 नवंबर को मंदिर में महा भंडारा का आयोजन किया गया। जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोग ग्रहण किया। पुरोहित भरत चक्रवर्ती ने बताया कि दूर दूर से भक्तजन यहां माता का प्रसाद ग्रहण करने के लिए आते हैं।

इस दौरान कमेटी के सदस्य पूजा समिति – राम कृष्ण पाल, सुमित कुमार, रौशन , शेषनाथ , कुणाल,आनंद,आकाश ,नारायण, विकाश , सौरव, सचिन , प्रशांत पीयूष , गौरव , सूरज , राकेश , अनिकेत , शशि , कनाही , रंजीत , रितिक , रोहित , राजा , अमन , पिंटू रोहित , समीर , सोनू , प्रेम , रोहित , लकी , रोहित , मोहित ,वंश, सुशील ,आदित्य एवं अन्य सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान रहा।

