नीतीश ने की लालू राज से अपने सरकार की तुलना, बोले- सब मेरा किया हुआ है!

पटना. इस वक्त बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव और आरजेडी सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है. दरअसल सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत एक दिवसीय उन्मुखीकरण एव प्रथम किस्त वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए लालू राज से अपने सरकार की तुलना करते हुए कहा कि पहले कुछ होता था क्या सब मेरा किया हुआ है? यह सब आइडिया मेरा है, लोग भूलने लगे हैं.

objectionable comments on CM Nitish kumar on social site police filed FIR -  सोशल साइट पर सीएम नीतीश पर भद्दे कमेंट्स, पुलिस ने दर्ज की FIR , बिहार न्यूज

मुख्यमंत्री ने मंच से पत्रकारों की ओर इशारा करते हुए कहा कि दिल्ली वाला हमारे बारे में लिखने नहीं देता
आप लोगों को देख कर मुझे खुशी है आप लोग तेजी से काम कीजिए. आप मेरा बतवा सुनियेगा तवे तेजी काम कीजिएगा. यह सब आइडिया मेरा है. लोग भूलने लगा है. जाति आधारित गणना के जरिए हर जाति की स्थिति की जानकारी सार्वजनिक कर दिया गया अब सबका उत्थान करेंगे.

वहीं इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि आज बड़ी संख्या में लोगों को काम मिल रहा है. 2018 में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की शुरुआत की गई थी. दो वर्ष में चार हजार छह सौ चौहत्तर युवाओं ने इस योजना का लाभ लिया था. सभी जाति की महिलाओं के लिए योजना में प्रावधान किया गया. इस मौके पर सीएम ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जे देने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि केंद्र से तो हम यही ना कहते हैं भाई कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे दीजिए ताकि सब लोगों का उत्थान कर सके.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर विशेष राज का दर्जा जल्दी नहीं देंगे तब हम लोग आंदोलन करेंगे. मीडिया कर्मियों के तरफ इशारा करते हुए मुख्यमंत्री बोले ई लोग हमसे बात करना चाहता है तब हम तो हाथ जोड़कर चले जाते हैं. राज्य के उत्थान के लिए केंद्र साठ प्रतिशत देता है चालीस परसेंट राज्य को ही देना पड़ता है. केंद्र सरकार बिहार को अगर विशेष राज्य का दर्जा नहीं देते तो हम घूम-घूम कर यही कहेंगे कि केंद्र बिहार का विकास नहीं करना चाहता है.हम तो अपने सभी अधिकारियों को बोल दिये है घूम-घूम कर बताइए हमलोग राज्य के उत्थान के लिए कितना काम कर रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading