बुधवार को मुजफ्फरपुर शहर के छाता चौक स्थित चित्रगुप्त एसोसिएशन द्वारा वार्षिक महोत्सव के रूप में भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई थी।जिसमें शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। वहीं आज गुरूवार को महाभोज का आयोजन किया गया है। ये पूजा और भोज चित्रगुप्त एसोसिएशन द्वारा 1930 से लेकर लगातार होती आ रही है।
कोषाध्यक्ष राकेश सम्राट ने बताया कि यह एक प्रकार का पारिवारिक समागम का माहौल है । जहां भारी संख्या में बड़े बुध, महिलायें एवं बच्चे इस महाप्रसाद को ग्रहण करने पहुंचें है। वहीं पूजा संयोजक सत्येन्द्र कुमार पिंकू ने बताया कि उनके इस समिति के शहर में अन्य कई इकाइयां है जहां बुधवार को ही पूजा के साथ भोज का आयोजन किया गया था।
मौके पर पूजा प्रभारी प्रो० अजय कुमार श्रीवास्तव,संयोजक सत्येन्द्र कुमार पिंकू, कोषाध्यक्ष राकेश चन्द्र सम्राट,उप संयोजक आलोक कुमार, सदस्य राजेश कुमार सिन्हा, अमित प्रकाश, संतोष कुमार,भारत भूषण, अध्यक्ष राज कुमार,महामंत्री डॉ० अजय नारायण सिन्हा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

