22 नवंबर को बिहार कैबिनेट की बैठक, राज्य कर्मचारियों को 4 %डीए के लिए अगले सप्ताह तक करें इंतजार

पटना:छठ महापर्व के कारण इस सप्ताह   बिहार कैबिनेट की बैठक नहीं होगी. ऐसे में बिहार सरकार के कर्मियों को 4% डीए के लिए अब अगले सप्ताह तक इंतजार करना होगा. छठ से पहले यह तोहफा नहीं मिलने वाला है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से 22 नवंबर को 10:30 बजे मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में बैठक बुलाई गई है. उसमें 4% डीए पर मुहर लग सकती है.

How Tejashwi may now eye Bihar CM chair without even needing Nitish - India  Today

राज्य कर्मचारियों को 4 फीसदी डीए देने पर फैसला संभव

केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर को ही केंद्रीय कर्मचारियों को 4% डीए दे दिया है. केंद्र सरकार के फैसले के बाद राज्य सरकार उसे लागू करती रही है लेकिन कैबिनेट की पिछली दो बैठक से यह चर्चा होती रही है कि 4% डीए पर सरकार फैसला लेगी लेकिन कैबिनेट में उस पर मुहर नहीं लगी है.

कैबिनेट की पिछली बैठक में नहीं हुआ फैसला

पिछले सप्ताह हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने पिछड़ा-अति पिछड़ा और एससी-एसटी को दिए जाने वाले आरक्षण की सीमा 50% से 65% करने का फैसला लिया था. जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद नीतीश सरकार का यह बड़ा फैसला था और इसी कारण डीए पर फैसला नहीं हो पाया.

22 नवंबर की बैठक में कर्मचारियों को मिलेगी सौगात

बिहार सरकार के कर्मचारी अब अगली कैबिनेट का इंतजार कर रहे हैं. छठ महापर्व के कारण इस सप्ताह कैबिनेट की बैठक नहीं हो रही है. 22 नवंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक के लिए कैबिनेट विभाग की ओर से पत्र भी जारी कर दिया गया है. सभी मंत्रियों को इसकी सूचना भी दी गई है और संबंधित विभाग को तैयारी के लिए भी निर्देश दिया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading