मुजफ्फरपुर: ज्योति महिला समाख्या मुजफ्फरपुर के सदस्यों द्वारा महिला हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय अभियान के तहत धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें महिलाओं व किशोरियों के साथ हो रहे अपराध के विरोध में आवाज उठाई गई।

ज्योति महिला समाख्या के सदस्य ने सरकार और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। वहीं दूसरे सदस्य ने बताया की इस 16 दिवसीय अभियान का मुख्य उद्देश्य ही महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा है। ज्योति महिला समाख्या द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिसपर महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है।