निरीक्षण को भागलपुर पहुंचे केके पाठक, शिक्षकों को सैलरी देने की बताई तारीख

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कहा कि शिक्षक शिक्षा को प्रोफेशन नहीं, पैशन बनाएं। आपकी मेहनत और सक्रियता से एक बेहतर समाज का निर्माण होगा। स्कूलों को सरकार ने खरीदा नहीं है बल्कि यह जनता का दिया गया दान है। अपर मुख्य सचिव शुक्रवार की रात भागलपुर और बांका जिले के स्कूलों का निरीक्षण करने के बाद मुंगेर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में नव नियुक्त शिक्षकों काे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्कूलों में दसवीं कक्षा के बाद हर हाल में ड्राप आउट रोकना है।

Bihar:निरीक्षण के दौरान एक कमरे में 3 कक्षाएं चलते देख प्रधानाध्यापक पर  भड़के Kk पाठक; वेतन काटने के निर्देश - Kk Pathak Got Angry At Headmaster  After Seeing 3 Classes Going On

सैलरी को लेकर बोले केके पाठक

केके पाठक (KK Pathak) ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षको को समय पर वेतन मिलेंगे। सात दिसंबर से पहले नवनियुक्त को वेतन उनके खाते में चला जाएगा। सभी शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचे। शिक्षकों को हर दिन छह कक्षाएं लेना अनिवार्य है। उन्होंने शिक्षकाें को कहा कि आप हौसला बुलंद रखकर बच्चों का भविष्य बेहतर बनाएं।

सभी शिक्षकों का रिफ्रेशर कोर्स होगा

छह माह या वर्ष में एक बार सभी शिक्षकों का रिफ्रेशर कोर्स होगा। शिक्षा व्यवस्था ठीक रही तो गांवों में भी परिवर्तन दिखेगा। उन्होंने कहा कि आप सभी शिक्षक तीस वर्ष बाद भी शिक्षक रहेंगे। शिक्षक और डाक्टर का पेशा सम्मानजनक है। बच्चे और उनके अभिभावक आपको भगवान के रूप में देखते हैं। आप सभी की पोस्टिंग गांव में हुई है। गांव में विद्यालय के पास ही सभी अपना आवास रखें और पूरे मनोयोग से बच्चों को पढ़ाएं।

kk pathak instruction to hold result of magadh and jp university vc bihar  news skt | बिहार: KK Pathak ने दो कुलपतियों का वेतन रोका, जेपी व मगध  विश्वविद्यालय के प्रो वीसी-कुलसचिव

डीएम अवनीश कुमार सिंह ने भी शिक्षकों को किया संबोधित

डीएम अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि लोग बीपीएससी शिक्षक का इंतजार कर रहे थे। विद्यालय में बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। समाज आप शिक्षकों का काफी सम्मान देगा। बिहार के नवनिर्माण में आप सभी सहयोग करें। इससे पूर्व आरडीडीई शुभ्रो सान्याल ले उन्हें पौधे देकर स्वागत किया। इस मौके पर डीईओ अश्वनी कुमार, डीपीओ व डायट प्राचार्य पंकज कुमार शर्मा सहित शिक्षक और अन्य पदाधिकारी थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading