चतुर्थ राज्य स्तरीय सवात् फ्रेंचबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2023 में मुजफ्फरपुर टीम बना विजेता 

मुजफ्फरपुर में  02 से 03 दिसम्बर तक जगन्नाथ मिश्रा कालेज मे आयोजित चतुर्थ राज्य स्तरीय सवात् फ्रेंचबॉक्सिंग चैंपियनशिप में बिहार के 22 जिलों से 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह, राज्य सवात् संघ, बिहार के अध्यक्ष चंद्रमोहन प्रसाद सिंह एवं सचिव शिहान ई राहुल श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सिहान ई० राहुल श्रीवास्तव के द्वारा किया गया व शिल्पी सोनम के द्वारा पौधा देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। साथ ही कायर्क्रम की शुरुआत रास वर्ल्ड की के द्वारा गणेश वंदना से की गई। इस प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर टीम 80 मेडल के साथ विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।  वहीं पश्चिम चंपारण टीम 20 मेडल के साथ उपविजेता बना।  विजेता टीम को जेल अधीक्षक ब्रजेश मेहता द्वारा ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित गया। 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.