आठ ट्रेनी IPS को मिली एएसपी की जिम्मेदारी, जानें कौन से जिले की जिम्मेदारी कौन संभालेंगे

भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) सेवा के वर्ष 2021 और 2022 बैच के आठ प्रशिक्षु अफसरों को सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) की जिम्मेदारी दी गई है। यह सभी ट्रेनी आइपीएस राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद से पहले चरण का प्रशिक्षण प्राप्त कर 30 सप्ताह के जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए बिहार आए हैं।

IPS 2023: Eligibility of IPS Officer, Age Limit, Ranks, Salary, Syllabus &  Preparation

इन नामों को मिली स्वीकृति

बिहार सरकार के गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक,  इनमें मोहिबुल्लाह अंसारी को सारण, कोटा किरण कुमार को मुजफ्फरपुर, भावरे दीक्षा अरुण को पटना, शैलेंद्र सिंह को मुंगेर, अतुलेश झा को पूर्णिया, अभिनव को भागलपुर, दिव्यांजली जायसवाल को नालंदा और शिवम धाकड़ को गया जिले में एएसपी का प्रभार दिया गया है। गृह विभाग ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है।

Promotion of 96 IPS officers of UP in the new year 5 IGs will become ADGs -  यूपी के 96 आईपीएस अफसरों का नए साल में प्रमोशन, 5 आईजी हो जाएंगे एडीजी ,  उत्तर प्रदेश न्यूज

एक आधिकारिक सूचना के मुताबिक, भारतीय पुलिस सेवा के इन आठ परीक्ष्यमान पदाधिकारियों को हैदराबाद से प्रथम चरण के प्रशिक्षण के बाद 30 हफ्ते के प्रस्तावित जिला प्रशिक्षण के लिए बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर, नालंदा, बिहार में 30 दिसंबर से अपनी सेवाएं देंगे। इन सभी को जिला आवंटित कर दिया गया है। ये सभी बिहार राज्यपाल के आदेश पर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए तैनात किए गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading