मुजफ्फरपुर जंक्शन पर परीक्षा बाद बीपीएससी शिक्षक अभ्यर्थियों की भाड़ी भीड़

बीपीएससी के शिक्षक अभ्यर्थियों ने परीक्षा बाद सैकड़ों की संख्या में मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंच गए। शाम पांच बजे के बाद जो भी ट्रेन आई उन पर कब्जा लिया। इस दौरान जंक्शन पर घंटों मची रही अफरातफरी। इसको लेकर आरपीएफ और जीआरपी मुस्तैदी से तैनात रहे। शाम पांच बजे अवध-असम एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, सहरसा से अमृतसर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी आदि ट्रेनों में भरकर गए। जिनको एक दिन की परीक्षा थी, वे लोग निकल गए। जिनको दो दिनों की परीक्षा है, वे लोग अपने-अपने ठिकानों पर रात्रि विश्राम में चले गए।

BPSC TRE teacher recruitment exam Unemployed examining train bus transport  arrangement Hotels full - बिहार शिक्षक भर्ती में कुंभ के मेले जैसी भीड़,  फुटपाथों पर लेटे अभ्यर्थी; स्टेशनों ...

जिनको जगह नहीं मिली वे लोग मुजफ्फरपुर जंक्शन के वेटिंग हाल, फुटओवर ब्रिज पर जाकर चादर, प्लास्टिक बिछाकर सो गए। रिटायरिंग रूम, होटल सभी फुट हाेने के चलते काफी देर तक लोग भटकते रहे। कुछ लोग जो रात को पहुंचे, वे लोग अपने रिश्तेदार के यहां चले गए। कुछ लोगों को सुविधा नहीं होने पर स्टेशन पर ही रात गुजारना पड़ा। बता दें कि गुरुवार को स्टेशन पर जितनी भीड़ थी, उससे अधिक भीड़ शुक्रवार को हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading