मंत्री संजय झा बिहार के इस नज़ारे को देख हुए मोहित; कहा-पर्यटन के लिए है बेहतरीन

बिहार : जल संसाधन मंत्री संजय झा सोमवार को मोहड़ा प्रखंड क्षेत्र के तेतर घाघर डैम का मुआयना करने पहुंचे। मंत्री ने डैम को देखकर कहा कि पानी, पहाड़, जंगल सब कुछ तो उपलब्ध है और क्या चाहिए। यही देखने के लिए लोग पैसा खर्च कर विदेश जाते हैं। पर्यटन के लिए यह बहुत अच्छी जगह है।

रबर डैम का काम अगस्त तक होगा पूरा- रबर डैम का काम अगस्त तक होगा पूरा

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वजह से आज गया से बोधगया तक पीने के लिए गंगाजल उपलब्ध है। गर्मी के मौसम में यहां पेयजल की समस्या रहती थी। डैम के आसपास वाले ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से निजात मिल गई। डैम में पानी स्टोर होने से गर्मी के मौसम में आसपास का जलस्तर बना रहेगा। मंत्री ने जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों से पूछा कि गया में हर जगह पानी मिल रहा है।

डेल्हा पर पानी नहीं पहुंचने की शिकायत पर कहा कि यह बुडको की समस्या है। हमलोगों की तरफ से कोई दिक्कत नहीं है। डैम की गहराई के बारे में पूछा। बताया गया कि इसकी गहराई 30 मीटर है। उन्होंने पूछा कि पुलिस चौकी बनी है या नहीं। बताया गया कि पुलिस चौकी अभी नहीं बनी है, लेकिन पुलिस यहां रहती है। डैम के प्रांगण में बने कार्यालय में बैठकर पदाधिकारियों से चर्चा की।

पर्यटक स्थल बनाने के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में इसको पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। इस मौके पर मोहड़ा बीडीओ मुकेश कुमार यादव व सीओ सुनील कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading