सुशिल मोदी का नीतीश कुमार पर तंज: नीतीश कुमार ने बिहार में निवेश लाने कोई गंभीर कोशिश की ही नहीं

बिहार : राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में जबतक लालू यादव एवं तेजस्वी यादव सत्ता के केंद्र में रहेंगे, तबतक उनके डरावने 15 साल की याद कर कोई बड़ा निवेशक जल्दी बिहार नहीं आएगा। नीतीश कुमार के आश्वसन पर किसी को भरोसा नहीं है।

Bihar Politics: सुशील मोदी का तंज, कहा- नीतीश कुमार सीएम कितने दिन रहेंगे  कोई ठिकाना नहीं, लेकिन पीएम का देख रहे सपना | 🇮🇳 LatestLY हिन्दी

उन्होंने कहा कि बिहार में पहले भी दो बार इंवेस्टर्स मीट हो चुका है। यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है। इस बार राजद, कांग्रेस, जदयू और वामदल जिस उद्यमी गौतम अदाणी को दिन-रात कोसते रहते हैं, उन्हें महागठबंधन सरकार रेड कार्पेट वेलकम दे रही है।मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने कभी निवेश लाने के लिए न कोई गंभीर प्रयास किया, न पहले दिए गए आश्वासनों का पालन किया। बियाडा ने 2400 इकाइयों में से 1200 इकाइयों के आवंटन रद कर दिए। 2011 की औद्योगिक नीति के अनुसार जिन्हें सब्सिडी मिलनी चाहिए थी, उनको अब तक भुगतान नहीं किया गया।

बिहार में निवेश करने की जता रहे इच्छा

बिहार में निवेश का बेहतर माहौल बना है एवं बड़ी संख्या में देश के बड़े उद्यमी बिहार में निवेश करने की इच्छा जता रहे हैं। राज्य में निवेशकों को हरसंभव सहयोग व सुविधा उपलब्ध कराने के लिए महागठबंधन सरकार प्रतिबद्ध है। उक्त बातें दिघवारा में एक कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कही। उन्होंने कहा कि बिहार में जल्द ही उद्योग का जाल बिछेगा एवं अर्हता पूरी करने वाले निवेशकों को सरकार बिना किसी भेदभाव के हरसंभव सहयोग देगी।

उन्होंने कहा कि बिहार में ला एंड आर्डर की स्थिति बिल्कुल ठीक है एवं नीतीश सरकार ला एंड आर्डर से कोई समझौता नहीं करती है, मगर भाजपा द्वारा दुष्प्रचारित कर इस राज्य को बीमारू व पिछड़ा राज्य बताने का प्रयास किया जा रहा है। मौक पर सीताराम प्रसाद, राधेश्याम प्रसाद, डॉ. अरविंद कुमार, अमित कुमार, मोहन शंकर प्रसाद, रंगकर्मी महेश स्वर्णकार आदि थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading