मुजफ्फरपुर : विवाहपंचमी को लेकर साहूपोखर राधा-कृष्ण राम मंदिर मे राम-सीता का विवाहोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जहां मंदिर के पुजारी पंडित विप्लव कौशिक ने राम-सीता का षोडशोपचार पूजन के उपरांत विधि-विधान से महाश्रृंगार कर महाआरती की। वहीं प्रभात कुमार ने बताया कि मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्रीराम और मां जानकी का विवाह हुआ था।
धार्मिक मान्यता के अनुसार विवाह पंचमी पर भगवान श्रीराम और मां जानकी की पूजा-अर्चना करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख,समृद्धि एवं खुशहाली आती है। जिन लोगों के विवाह में बाधाएं आ रही हो या फिर बिलंब हो रहा हो उन्हें विवाह पंचमी के दिन व्रत रखना चाहिए और विधि-विधान के साथ भगवान राम और माता सीता का पूजन करना चाहिए। इसी के साथ प्रभु श्रीराम और माता-सीता का विवाह सम्पन्न करवाना चाहिए। इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं साथ ही योग्य जीवन साथी मिलता है।
इस दौरान सेवईत यदुनंदन,गणेश प्रसाद,रमण मिश्रा,राकेश तिवारी,विवेकानंद मिश्र,अरूण कुमार,पवन महतो,अश्लोक,शर्मिला देवी,सीमा भारती,किरण देवी,सुहानी सोनी,आयुष,आर्यन तिवारी सहित सैंकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
