आजीवन रद्द हो निलंबित सांसदों की सदस्यता.. चुनाव लड़ने पर लगे रोक: चिराग पासवान

शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में विपक्ष के सांसदों द्वारा सभापति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाने पर बीजेपी के साथ साथ एनडीए में शामिल दल विपक्ष के खिलाफ हमलावर हो गए हैं। इसी बीच लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने विपक्ष के सांसदों पर तीखा हमला बोला है।चिराग पासवान ने विपक्ष के सांसदों पर सदन में भारतीय लोकतांत्रिक परंपरा को शर्मशार करने का आरोप लगाया है।

चिराग पासवान को लगा जोर का झटका

उन्होंने विपक्ष पर भारत के उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के अमर्यादित व्यवहार से सदन की गरिमा भंग हुई है। उन्होंने ऐसे सांसदों की सदस्यता आजीवन रद्द करने के साथ ही साथ उनके चुनाव लड़ने पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading