शिवहर में नाईट ब्लड सर्वे के दौरान चलाया गया जागरूकता अभियान 

बिहार : शिवहर जिले में नाईट ब्लड सर्वे के दौरान तरियानी के तुलसीनगर तथा छतौनी में लगभग 300 लोगों नेअपनी सहभागिता दर्ज करते हुए रुचि दिखाई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरियानी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमण कुमार सिंह ने बताया कि यहां नाइट ब्लड सर्वे को उत्सव के रूप में मनाया गया। इसके लिए विशेष रूप से सत्र स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

सर्वे के दौरान यह ख्याल रखा गया कि एक भी स्लाइड बर्बाद नहीं हो। वहीं इसके प्रबंधन एवं त्वरित जांच के लिए भी इंतजाम किए गए हैं।  नाइट ब्लड सर्वे की रिपोर्ट के बाद फाइलेरिया के संक्रमण स्तर का पता लगाया जा सकेगा, जिसके आधार पर सर्वजन दवा सेवन अभियान को चलाया जाएगा। पीरामल के जिला स्तरीय प्रतिनिधि के द्वारा भी साइट का संयुक्त पर्यवेक्षण किया गया।

डॉ रमण कुमार सिंह ने कहा कि सर्वजन दवा अभियान के पहले नाइट ब्लड सर्वे का आयोजन किया जाता है। इसमें हर प्रखंड में दो साइट का आयोजन किया जाता है। प्रत्येक साइट पर कम से कम 300 लोगों का ब्लड सैंपल लिया जाता है। जिनमें माइक्रो फाइलेरिया की जांच की जाती है। जिसके आधार पर डबल या ट्रिपल ड्रग थेरेपी की दवा लोगों को खिलाई जाती है। वहीं मौके पर एमओआइसी डॉ रमण कुमार सिंह, पीरामल के प्रतिनिधि अमित कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.