एक प्रयास मंच द्वारा समाज सुधारक संत गाडगे जी महाराज की मनाई गई 67 वीं पुण्यतिथि 

मुजफ्फरपुर के पुरानी गुदरी बहलखाना रोड स्थित एक प्रयास मंच कार्यालय में सामाजिक शिक्षक व समाज सुधारक भारत के महान विभूति संत गाडगे जी महाराज की 67वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अपने संदेश में संत गाडगे बाबा ने कहा शिक्षा हर किसी के लिए अति आवश्यक है, अगर  किसी को खाने की थाली बेचनी पड़े तो बेचकर शिक्षा ग्रहण करें। 

मंच के संस्थापक संजय रजक ने कहा कि आज ही के दिन 20 दिसम्बर 1956 को बाबा का निधन हो गया था। बाबा समाजिक शिक्षक व समाज सुधारक व्यक्ति थे। उन्होंने समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलाने के लिए 21 शिक्षण संस्थानों तथा 100 से अधिक अन्य संस्थानों की स्थापना की। जब भी किसी गांव में जाते हैं वहां की गंदगी देख खुद साफ सफाई करने लग जाते। गांव वाले इनके कार्य से खुश होकर कुछ पैसे दे दिया करते थें।  इन्ही पैसों से बाबा ने अनेक सामाजिक कार्य किये।  स्कूल ,अस्पताल ,धर्मशालाएं, गौशालाए तथा छात्रावासों जैसे कई अन्य भवनों का निर्माण कराया। 

1 मई 1983 को महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर विश्वविद्यालय को विभाजित कर संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय की स्थापना की। आपको बता दें कि  20 दिसंबर 1998 को भारत सरकार ने उनके सम्मान में डाक टिकट भी जारी किया। 

उनकी पुण्यतिथि पर लोगो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शत-शत नमन किए। साथ ही जरूरतमंद बच्चो के बीच पठन समाग्री वितरण किया गया ताकि ये भी बच्चे पढ़े और अपने साथ अपने परिवार समाज का नाम रौशन करे.कार्यक्रम रमेश रजक,वीणा देवी,सुरेश रजक, बेबी देवी, रानी देवी, सीमा देवी, कैलाश रजक, मीना देवी, राहुल रजक,संजय रजक अन्य लोग उपस्तिथ रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.