बिहार में फिर बढ़ने लगा कोरोना वायरस, स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट जारी

बिहार : देश में कोविड के नए वैरिएंट को देखते हुए सरकार हर एहतियाती कदम उठा रही है। इस कड़ी में बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये राज्यों के साथ समीक्षा की। जिसमें उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड से निपटने के लिए राज्य कितने तैयार हैं। कहा गया कि वे इसका स्वयं आकलन करें और हर तीन महीने पर मॉक ड्रिल करें।  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी श्रेणी के अस्पतालों में कोविड के नए वैरिएंट से निपटने की सभी तैयारी रखें और सर्विलांस में तेजी लाएं। जनता के बीच कोविड के नए वैरिएंट का प्रचार-प्रसार भी कराएं, ताकि लोग जागरूक हो सकें। उन्होंने कहा कि कोशिश हो कि यह काम संपूर्णता में हो। सचेत रहें और घबराने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने बिहार समेत सभी राज्यों को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार हर प्रकार की मदद के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Corona virus:Here are some viral myths most popular questions related to  coronavirus know what the actual fact doctor tells about - कोरोना वायरस से  जुड़े ये हैं कुछ वायरल 'Myths',जानें क्या हैमंत्री के स्तर पर हुई समीक्षा बैठक

मंत्री के स्तर पर हुई समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव व सचिव के साथ राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के बाद स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि नए वैरिएंट को देखते हुए अस्पतालों को आरटीपीसीआर जांच बढ़ाने का निर्देश दिए गए हैं। सभी प्रकार के एंफ्लुएंजा रोगियों की जांच को भी कहा गया है। आरटीपीसीआर में सीटी वैल्यू कम आने पर जीनोम सिक्वेंसिंग कराने का निर्देश दिया गया है।

एक भी मामला नहीं आया सामने

प्रदेश में गत सात-आठ माह से कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। ऐसे में देश के कई राज्यों में फैल चुके कोरोना के नए वैरियंट जेएन-1 के बाहर से ही आने की आशंका है। इसके विपरीत स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल आने वाले सर्दी खांसी, बुखार यानी एनफ्लुएंजा लाइक इलनेस (आइएलआइ) या सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (एसएआरआइ) के लक्षण वाले स्थानीय रोगियों की जांच के निर्देश दिए हैं। बुधवार को सिविल सर्जन डा. श्रवण कुमार ने कहा कि अन्य राज्यों से आने वालों की स्क्रीनिंग अभी नहीं कराई जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.