मुजफ्फरपुर: 16 प्रखंडों के BDO एवं अनुमंडल पदाधिकारी को अच्छे कार्यों के लिए किया गया समान्नित

मुजफ्फरपुर जिला के सभी 16 प्रखंड में अच्छे कार्य करने वाले बीडियो जो कि प्रत्येक माह में एक बार प्रखंड स्तरीय बैठक करके दिव्यांगजनों की समस्या सुनते हैं उन्हें आज  मुजफ्फरपुर पश्चिम द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सभी अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।  साथ ही सदर अस्पताल के उपाधीक्षक UDID कार्ड बनाने वाले लिपिक, क्षेत्रीय प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा सभी पी.डब्‍लू.डी. संघ के प्रखंड प्रखंड अध्यक्ष ,सभी साथी सहयोगी उपस्थित रहे। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक 3 माह में एक बार अनुमंडल स्तरीय बैठक करने के लिए प्रस्ताव स्वीकार करते हुए हमेशा इस तरह की  बैठक करते रहने को लेकर  आदेश दिए गए। साथ ही सभी क्षेत्रीय प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी नियमित तौर से प्रत्येक माह में एक बार दिव्यांगजनों के समस्या को सुनने एवं अपने प्रखंड मुख्यालय में बैठक करने के लिए निर्देश दिए।  इस दौरान सभी 13 प्रकार के प्रस्ताव पर अनुमंडल पदाधिकारी महोदय के अध्यक्षता में मुहर लगी ।

सभी 13 प्रकार के प्रस्ताव:

1) अपने कार्यालय से एक ऐसा आदेश पत्र जारी करें की पश्चिमी अनुमंडल मुजफ्फरपुर कार्यालय में हम सभी अनुमंडल क्षेत्र के PWD संघ के साथ प्रत्येक 3 माह में कम से कम एक बार निर्धारित दिनांक पर अनुमंडल पदाधिकारी महोदय के अध्यक्षता में बैठक की जाए।

2) ऐसा आदेश पत्र जारी कि जाए की जाए जिसमें पश्चिमी अनुमंडल क्षेत्र के सभी 7 प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी के अध्यक्षता में सभी प्रखंड स्तरीय PWD संघ के साथ सभी प्रखंड स्तर के पदाधिकारी के उपस्थिति में कम से कम एक महीना में एक बार बैठक हो।  प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा कार्यालय में दिनांक निर्धारित की जाए। जिस बैठक का मुख्य उद्देश्य रहे प्रखंड क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत टोला मुहल्ला में निवास कर रहे हैं। हर दिव्यांगजन जो बेड विस्तर पर पड़े रहते हैं घर से कहीं अपने घर से बाहर निकलने में सक्षम नहीं है उस तरह के दिव्यांगजन प्रखड क्षेत्र के उनका हर एक समस्या का समाधान प्रखंड स्तरीय किया जाए ।

3) माननीय श्रीमान अनुमंडल पदाधिकारी महोदय एव पुलिस उपाधीक्षक महोदय पश्चिमी अनुमंडल मुजफ्फरपुर क्षेत्र के सादर पूर्वक विनम्र निवेदन यह है कि सभी थाना अध्यक्ष महोदय एवं उप थानाध्यक्ष महोदय के नाम से एक ऐसा आदेश पत्र जारी की जाए हमारे किसी भी ग्राम पंचायत में निवास कर रहे PWD संघ के प्रतिनिधि का किसी तरह का जमीनी विवाद घर के आस-पास कोई व्यक्ति दिव्यांग एवं कमजोर समझ कर उनको सता रहा हो झगड़ा लड़ाई में कमजोर कर रहा हो
या किसी तरह के कानूनी प्रक्रिया के लिए पुलिस विभाग के पदाधिकारी PWD के घर पर पहुंच करके कंप्लेन दर्ज करेंगे। साथ ही किसी तरह के अनुरोध पत्र तथा आवेदन देने पर रिसीविंग कॉपी जरूर मिले ।

4) माननीय श्रीमान अनुमंडल पदाधिकारी महोदय सादर पूर्वक विनम्र निवेदन यह है कि पश्चिम अनुमंडल क्षेत्र के सभी 7 प्रखंड में हमारे दिव्यांगजन /PWD संघ के प्रतिनिधि के लिए प्रखंड मे हर पदाधिकारी कर्मचारी आदर भाव से व्यवहार करें साथ ही प्रखंड मुख्यालय में बैठने के लिए एवं स्वच्छ पीने का पानी का व्यवस्था हो ।

5) माननीय अनुमंडल महोदय ऐसा आदेश पत्र जारी करें की दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 धारा 72 के तहत प्रखंड स्तरीय दिव्यांगजन के किसी भी तरह का काम प्राथमिकता के आधार पर पहले हो ।

6) मुजफ्फरपुर जिला सदर स्पताल में स्पेशल वोर्ड बैठता है। दिव्यांगजन के लिए जो प्रमाण पत्र बनाए जाते है। हर मंगलवार को उस दिन श्रवण बाधित //मुख्य बधिर जो बोलते सुनते नहीं है ऐसे दिव्यांग के लिए सुनने की क्षमता की जांच ऑडियोमीटर एवं ऑडियोलॉजिस्ट की उत्तम व्यवस्था सदर अस्पताल तथा स्वास्थ्य विभाग के हमेशा के लिए अस्पताल में अपना हो अस्पताल के द्वारा करवाने की कृपा की जाए।

कारण है क्योंकि हर ग्रामीण क्षेत्र से कमजोर वर्ग के दिव्यांग जो पहुंचते हैं सदर हॉस्पिटल में उनको यहां व्यवस्था ना होने के कारण पटना पीएमसीएच या आईजीआईएमएस भेजा जाता है , आवागमन में समय के हनन साथ ही आर्थिक कमजोरी से जूझना पड़ता है , साथ ही मंगलवार के दिन स्पेशल केवल दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए बोर्ड बैठता है तो उसके लिए परोपर व्यवस्था हो। पानी पीने का व्यवस्था स्पेशल काउंटर रजिस्ट्रेशन कराने का और कितने बजे से कितने बजे तक डॉक्टर की पूरी टीम बैठी रहती है जिसका नोटिस बॉर्ड पर लगाने की जरूरत है। दिव्यांगजन को सहयोग करने के लिए सिक्योरिटी गार्ड मंगलवार को डिप्टी लगाने की जरूरत है , भारत सरकार के गाइडलाइंस के हिसाब से UDID कार्ड को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर करने के लिए मात्र ₹10 शुल्क निर्धारित है और इसकी पूरी बजट भारत सरकार द्वारा दी जाती है कंप्यूटर ऑपरेटर इत्यादि सभी व्यवस्था परंतु सदर अस्पताल से बाहर भेजा जाता है दिव्यांगजन को ऑनलाइन कराकर लिए और ₹100 शुल्क लगता है जो कि यह दिव्यांग जनों के लिए सही व्यवस्था नहीं है। इस पर ध्यान आकर्षिट करने की जरूरत है , महोदय यह अनुरोध है।

7) माननीय पश्चिम अनुमंडल पदाधिकारी महोदय एक ऐसा आदेश पत्र जारी किया जाए कि अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड स्तरीय दिव्यांगजन के लिए अभी तक जी प्रखंड मुख्यालय में रैम्प का व्यवस्था नही हुआ होगा वहां अभिलंब करने की कृपा की जाए साथ ही वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के कार्यालय में रैंप बनाने की अनुरोध करता हूँ। जिससे व्हीलचेयर या ट्राई साइकिल आसानी से महोदय से मिलने हेतु कार्यालय तक आवागमन कर सके एवं निःशुल्क लिखा हुआ दिव्यांगजन के लिए शौचालय का व्यवस्था हो ।

(8) – सभी प्रखंड में अधिक से अधिक दो और कम से कम एक व्हीलचेयर हमेशा के लिए रखने की व्यवस्था की जाए ताकि दिव्यांगजन आए तो उनको यह सुविधा दिया जा सके कार्यालय तक पहुंचने में।

9)- सभी दिव्यांगजन को प्रधानमंत्री आवास या मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाय ।

10) – सभी दिव्यांग जन को अन्त्योदय योजना के तहत जोड़ा जाय
इस पहल को शुरू करने के लिए प्रक्रिया शुरू करने की कृपा की जाए।

11) – सभी दिव्यांग जन को 18 से 60 के अंदर आयु वाले का मनरेगा जॉब कार्ड बने,
सभी जॉब कार्ड धारी को मनरेगा में स्कील डेवलप्मेंट के तहत विशेष ट्रेनिंग देकर रोजगार मिले ,
मेठ का काम, पानी पिलाने का काम मिले ,
वनपोषक के रुप मे बहाली हो , बकरी शेड, गाय शेड बनाकर गाय-बकरी, बैंक से लोन के द्वारा क्रय करा कर, आत्म निर्भर बनाया जाय।

12) – जीविका के माध्यम से दिव्यांग जनों को स्वयं सहायता समूह के साथ जोड़ कर आत्म निर्भर बनाया जाय।

13) दिव्यांग बच्चों को निजी विद्यालयों में, प्रथम वर्ग में RTE (शिक्षा का अधिकार) के तहत फ़्री नामांकन करा कर, प्रथम वर्ग से अष्टम वर्ग तक की पढाई फ़्री कराई जाय।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading