पत्रकारों के सवाल पर गरमाएं ललन सिंह ने कहा- ‘आप ही बता दीजिएगा कि हम लोगों को क्या करना चाहिए’

पटना : नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड  के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह  पत्रकारों के सवाल पर भड़क गए।  शनिवार को पटना में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए उनके तेवर अचानक कड़े हो गए।  उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में क्या करना है इस पर आपसे पहले ही डिस्कस कर लेंगे।  आप ही बता दीजिएगा कि हम लोगों को क्या करना चाहिए। बड़ा सवाल है कि पत्रकार ने जदयू अध्यक्ष से ऐसा क्या पूछ दिया कि वह गुस्से से लाल हो गए।

jdu Lalan Singh surrounded BJP on issue of beating of Biharis in Tamil Nadu  said BJP is Kanfukawa party - तमिलनाडु में बिहारियों की पिटाई के मुद्दे पर  ललन सिंह ने BJP

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली है। उसी दिन राष्ट्रीय परिषद की बैठक भी आयोजित होगी।  इस बीच बिहार के सियासी गलियारे में यह सवाल धूम मचा रहा  है कि पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह अपने पद पर बने रहेंगे या उन्हें हटा दिया जाएगा।  भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी समेत कई नेता दावा कर रहे हैं कि नीतीश कुमार राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कोई बड़ा फैसला करेंगे।न ऐसा लगता है कि ललन सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी से चलता कर देंगे। पिछले 9 दिनों से नीतीश कुमार मीडिया से दूर हैं और कोई पब्लिक भाषण भी नहीं दे रहे हैं। इससे नीतीश द्वारा किसी बड़े और कड़े फैसले की आहट सुनाई दे रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading