बिहार के मौसम का चढ़ा पारा, जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम

बिहार : पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय हवाओं का प्रवाह बने होने से इसका प्रभाव पटना समेत प्रदेश के मौसम पर पड़ा है। रविवार को पटना व आसपास इलाकों में दिन में हल्के कोहरे का प्रभाव व धूप खिली होने के कारण आकाश साफ रहा। इस कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से लोगों पर ठंड का प्रभाव कम हुआ। दिन में लोग स्वेटर व कोट से दूर दिखे। पटना के न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री वृद्धि के साथ 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान में पांच डिग्री वृद्धि होने से 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

10.4 डिग्री सेल्सियस गया में प्रदेश का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी आशीष कुमार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय हवाओं का प्रभाव बने होने के कारण प्रदेश में ठंड का प्रभाव कम है। अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं।सुबह के समय कोहरे का प्रभाव रहेगा। हालांकि, धूप निकलने के बाद ठंड का प्रभाव कम रहेगा। ठंड का नए वर्ष में एहसास होगा। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित 24 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई।

इसके पहले दिसंबर के पहले सप्ताह में राजधानी समेत प्रदेश का तापमान सामान्य से अधिक था। एक व दो दिसंबर को पटना का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 28.1 13.2

गया 26.8 10.4

भागलपुर 25.0 14.3

मुजफ्फरपुर 28.2 15.2

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.