राम मंदिर के लिए लालू-नीतीश को भी न्योता : सम्राट चौधरी

पटना. अयोध्या में बन रहे प्रभु श्रीराम के मंदिर को लेकर भाजपा उत्साहित है. बीजेपी के द्वारा लव कुश रथ यात्रा भाजपा कार्यालय से निकल गई. लव कुश रथ पर सवार होकर बिहार भाजपा के नेता बिहार के कई जिलों में जाएंगे और उसके बाद यह रथ 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंचेगी. रथ को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि मंदिर निर्माण में सभी की अहम भूमिका है और बिहार से लव-कुश समाज भी प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए निकल पड़ा है. सभी को अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन करना चाहिए.

बिहार: सम्राट चौधरी कौन हैं, जिन पर बीजेपी को सत्ता का ताज दिलाने की है  ज़िम्मेदारी - BBC News हिंदी

उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और श्रीराम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के द्वारा लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आमंत्रण दिया गया है. मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन करना जाना या ना जाना यह उनकी इच्छा है. सम्राट चौधरी ने महागठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का मतलब लालू प्रसाद यादव है और जब उन पर कार्रवाई हुई थी तब एनडीए की सरकार देश में नहीं थी. लालू प्रसाद 1996 में जेल गए थे. 1997 में उनकी सरकार थी, जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद थे. जब उनकी पार्टी के लोगों ने उनको जेल भेजा तो इसका मतलब यह भ्रष्टाचारी है.

सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं तो साफ तौर पर कहता हूं कि बिहार में आतंक, भ्रष्टाचार, बालू माफिया के प्रतीक लालू प्रसाद यादव है तो इन पर कार्रवाई नहीं होगा तो किन पर कार्रवाई होगा. बीजेपी में लोकतंत्र है तो वहीं आरजेडी में राजतंत्र है. वहां एक राजा एक रानी और कई राजकुमार और राजकुमारी है. पहले गुलाम पार्टी के लोग आजाद तो हो, यह बीजेपी है भाजपा में पता नहीं है कि सम्राट चौधरी के बाद अध्यक्ष कौन होगा लेकिन वहां पता है. सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा का स्टैंड क्लियर है कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद दोनों मिलकर इंडी गठबंधन में लड़े और 2024 में इनका खाता नहीं खुलने दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में संयोजक बनाए जाने के सवाल पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार हम लोगों के बड़े नेता रहे हैं. मैं हाथ जोड़कर कहता हूं कि प्रधानमंत्री का सपना दिखाया था. इंडिया गठबंधन के लोगों ने पहले उनको प्रधानमंत्री को उम्मीदवार तो बनाए. कहां गए इंडिया गठबंधन के लोग, यह लोग बताएं कि कब प्रधानमंत्री के उम्मीदवार बनाएंगे नीतीश कुमार को

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading