मुजफ्फरपुर: आज 5 जनवरी शुक्रवार को शहर के चतुर्भुज स्थान मंदिर एवं बाबा गरीबनाथ मंदिर से मोतीझील माई स्थान निवासी भाई बब्लू ने श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम के लिए पदयात्रा आरंभ की। इससे पहले भी उन्होंने माता वैष्णो देवी मंदिर तक पदयात्रा की है। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा का उद्देश्य है सनातन धर्म में जागृति लाना है, जिससे कि लोगों के बीच हिन्दुत्व की पहचान को बढ़ावा मिल सके।

वहीं मौके पर भाई बब्लू को आचार्य अमित कुमार झा, महंथ नवल गिरी,साकेत शुभम् ठाकुर ने संयुक्त रुप से श्री चतुर्भुज स्थान मंदिर पर चढ़ा नारियल, चुनरी और कलश सौंपा जो श्री राम मंदिर मे मुजफ्फरपुर की तरफ से चढ़ाया जाएगा।

इस दौरान आचार्य अमित कुमार झा, महापौर निर्मला साहु, शिव शंकर साहु, पूर्व उप महापौर विवेक कुमार, पारितोष सिंह,अमर बालाजी,संघ के प्रभात ठाकुर, चन्द्र प्रकाश गुप्ता,रामबाबु बालाजी, महाकाल सेवा दल से आकाश चौधरी , संजय रजक सहित अन्य मोहल्लेवासी मौजुद रहे।

