सियासी घमासान: गिर जाएगी नीतीश की सरकार, बीजेपी के इस दिग्गज नेता ने की भविष्यवाणी

भाजपा कोर कमेटी की बैठक स्थानीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी मौजूद थे। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कटिहार लोकसभा सीट से भाजपा कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ेंगे। सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इस बार लोकसभा चुनाव में तीसरी बार लागतार केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने यह कहा कि जदयू के विधायक व सांसद अधिक दिनों तक नीतीश कुमार के साथ रहने वाले नहीं हैं।

कार्यकर्ताओं को दिए अहम निर्देश

मिथिलेश तिवारी ने टह भी कहा कि हाल ही में तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। प्रदेश महामंत्री ने कोर कमेटी की बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा में कार्यकर्ताओं से बढ़ चढ़कर भाग लेने व केंद्र की कल्याणकारी योजना की जानकारी आमलोगों तक पहुंचाने की बात कही।इस अवसर पर प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव,पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद , विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, लोकसभा प्रभारी, बिनोद मंडल, जिला प्रभारी सुरेश सुरान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.