देश के हर एक जाने से चलाएं जाएंगे अयोध्या के लिए ट्रेन, आईआरसीटीसी को सौंपी गई जिम्‍मेदारी

मुजफ्फरपुर : श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे। इसे ध्यान में रखकर देश के सभी जोनल रेलवे क्षेत्र से ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसका नाम आस्था स्पेशल ट्रेन रखा गया है। वित्त निदेशालय की सहमति के बाद रेलवे बोर्ड ने देश के सभी जोनल रेलवे को इस स्पेशन ट्रेन को चलाने की जानकारी दी है। इसे चलाने का जिम्मा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) को दिया गया है। शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के पैसेंजर मार्केटिंग डायरेक्टर विपुल सिंघल ने पूर्व मध्य रेल सहित देश के सभी रेलवे जोनल के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक व सभी क्षेत्रीय रेलवे जोनल को पत्र भेजा है। इसमें लिखा है कि आस्था स्पेशल ट्रेन जिस रेलवे जोनल से गुजरेंगी, उसकी मॉनि‍टरिंग नजदीक के जोनल रेलवे के अधिकारी करेंगे।

IRCTC: अयोध्या से जनकपुर की यात्रा का मौका, EMI से कर सकेंगे किराए का  भुगतान - Bharat Gaurav Deluxe AC Tourist Train Shri Ram Janaki Yatra  Ayodhya to Janakpur Know Route Map

आस्था स्पेशल ट्रेन के संचालन को लेकर जारी की गई गाइडलाइन

आस्था स्पेशल ट्रेनों के टिकट आईआरसीटीसी टूरिस्ट पोर्टल के माध्यम से जारी किए जाएंगे। पीआरएस डेटाबेस में ट्रेन की प्रोफाइल नहीं दिखेगी। टिकट सीधे आईआरसीटीसी द्वारा जारी किए जाएंगे। यात्रियों के विवरण के साथ उनके किसी रिश्तेदार के आपातकालीन संपर्क नंबर की भी जानकारी देनी है।

Special trains for the consecration of Ramlala

तीन कोच पर छह बर्थ कैटरिंग के लिए रिजर्व

आस्था स्पेशल ट्रेनों में आईआरसीटीसी के कर्मचारियों के लिए प्रत्येक तीन कोच पर फ्री छह बर्थ की सुविधा दी जाएगी। इन ट्रेनों में इनके कर्मचारियों को खानपान सेवाओं के वितरण एवं परिवहन के लिए कोई पैसे नहीं लगेगा। साथ ही रेलवे सुरक्षा के लिए एस्कार्टिंग पार्टियां, ओबीएचएस स्टाफ आदि जैसे सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.