सरकारी नौकरियों का पूरा क्रेडिट तेजस्वी यादव के नाम, नीतीश का नाम तक नहीं

बिहार : कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि भाजपा देश में नफरत की राजनीति कर रही है। वह लोगों में नफरत बांट रही है जबकि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव युवाओं को नौकरी बांट रहे हैं। राजद कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को बताएंगे कि राज्य सरकार ने किस तरह से युवाओं को नौकरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मुखिया, सरपंच, वार्ड पंच व विकास मित्रों का वेतन बढ़ाया है। अगर केंद्र में उनकी सरकार बनी तो बिहार से बेरोजगारी खत्म कर देंगे।

Tejashwi Yadav Meet CM Nitish Kumar Regarding Caste Census On Wednesday  Gave 72 Hours Ultimatum Yesterday Ann | Bihar Caste Census: जातीय जनगणना को  लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले तेजस्वी यादव,ये बातें उन्होंने बुधवार को पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में कहीं। इसमें केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, अनियंत्रित महंगाई, बेरोजगारी, लोकतंत्र को कमजोर करने के प्रयास, बिहार सरकार द्वारा जनहित में उठाए जा रहे कदमों जैसे जाति गणना, आरक्षण का दायरा बढ़ाने एवं अन्य जन कल्याणकारी योजना तथा बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के जनहित से जुड़े संकल्पों पर चर्चा की।

‘राजद ए टू जेड की पार्टी है’

इसको संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री वृषिण पटेल ने कहा कि राजद ए टू जेड की पार्टी है। सभी जाति व धर्म के लोगों के विकास में पार्टी लगी हुई है। केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हाथों का खिलौना बनी हुई है। उनकी योजनाएं जनहित में नहीं होती हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला राजद अध्यक्ष रमेश गुप्ता एवं संचालन प्रधान महासचिव सुधीर यादव ने किया।

सम्मेलन को विधायक एवं पार्टी प्रवक्ता भाई बिरेंद्र, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव, चितरंजन गगन, मुकुंद सिंह, पूर्व विधायक डा. अनिल सहनी, मिथिलेश प्रसाद यादव, लालबाबू राम, नंद कुमार राय, छात्र नेता चंदन यादव, डा. सुरेन्द्र यादव, केदार नाथ प्रसाद, पूर्व एमएलसी गणेश भारती, इकबाल मो. शम्मी आदि ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading