इस‍ जिले के 500 शिक्षकों को बुलाया गया पटना, आने-जाने की व्‍यवस्‍था में लगीं 13 बसें

दूसरे चरण के बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में सफल 500 शिक्षक अभ्‍यर्थ‍ियों को शनिवार को पटना में नियुक्ति पत्र मिलेगा। इसके लिए इन शिक्षकों को पटना ले जाने और फिर उन्हें वापस लाने के लिए जिला के शिक्षा विभाग ने अपने स्तर से व्यवस्था की है। डीपीओ स्थापना रवि शास्त्री ने बताया नियुक्ति पत्र दिलाने के लिए 500 शिक्षकों को पटना ले जाने और फिर वापस लाने के लिए 13 बसों की व्यवस्था की गई है। दूसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति में शेखपुरा जिला में 639 सफल शिक्षकों ने अपनी काउंसलिंग कराई है।

bpsc tre 2 teachers will posted in bihar from 15 january schools will be  allotted randomly axs | BPSC TRE 2: बिहार में इस दिन से होगी एक लाख दस हजार  शिक्षकों

बाकी 139 शिक्षकों को आज शेखपुरा में ही नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। दूसरे चरण में शेखपुरा जिला में छठी से आठवीं कक्षा के 162,नौवीं से दसवीं कक्षा के 221,ग्यारहवीं से बारहवीं कक्षा के 229 शिक्षकों ने काउंसेलिंग कराई है। इसके अलावे पहली से पांचवीं के 13 तथा पूरक परीक्षा फल में सफल हुए 12 शिक्षकों ने काउंसेलिंग कराई है।

स्वामी विवेकानंद की जयंती मनी

शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इसको लेकर शेखपुरा के जवाहर नवोदय विद्यालय सहित कई शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जवाहर नवोदय विद्यालय में वृहत स्तर का कार्यक्रम हुआ, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ शिक्षक भी शामिल हुए।कई सरकारी विद्यालयों में भी विवेकानंद की जयंती मनाए जाने का समाचार मिला है। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य नारायण सिंह के साथ सुनील कुमार, अरुण कुमार साह, समीना सिद्धकी, कादंबरी, भानुप्रिया, अनमोल उजाला सहित अन्य ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्र्द्धा सुमन अर्पित किया। वक्ताओं में विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का अनुशरण करने की सलाह दी। प्रभारी प्राचार्य ने कहा स्वामी विवेकानंद ने सबसे पहले भारत को विश्व में विशिष्ट पहचान दिलाने का काम किया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading