बिहार मौसम उपडेट: इन जिलों के लिए शीतलहर की चेतावनी, बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट

बिहार: हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं ने प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट आने के साथ ठंड में भारी वृद्धि हुई है। राजधानी समेत प्रदेश में कोहरे का प्रभाव बने होने के साथ भारी ठंड से लोग ठिठुरने लगे हैं।क्षोभमंडल के नीचे पछुआ का प्रभाव बने होने के कारण शुक्रवार को पटना सहित प्रदेश के मौसम में 12 दिनों बाद बदलाव देखने को मिला।

Rajasthan Weather Update: Changes in the weather in Rajasthan and chances of cloudy weather - Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम में हुआ बदलाव, इन जिलों में छाए रहेंगे बादल , राजस्थान ...

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आने से शीतलहर व शीत दिवस सर्द दिन जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। शुक्रवार को पटना सहित 20 शहरों में शीतलहर व अन्य शहरों सर्द दिन जैसे हालात बने रहे। मकर संक्रांति के बाद ठंड से राहत मिलने की संभावना है। वहीं पटना सहित 24 शहरों के न्यूनतम तापमान व पटना सहित 16 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

जम्मू से भी ठंड रहा गया

4.9 डिग्री सेल्सियस के साथ गया शहर प्रदेश में इस सीजन का सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गया, जम्मू शहर से भी ठंडा रहा। जम्मू का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं राजधानी पटना के न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री गिरावट आई और यह 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से सात डिग्री गिरावट के साथ 15.4 डिग्री सेल्सियस के साथ शीत लहर की स्थिति बनी रही। सुबह के समय अररिया व पूर्णिया में बहुत घना कोहरे का प्रभाव जबकि पटना समेत अन्य जिलों में घना कोहरे का प्रभाव रहा।

उत्तरी भागों में बहुत घना कोहरा व सर्द दिन को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पटना समेत अन्य भागों में कोहरे के साथ घना कोहरा का प्रभाव बना रहेगा। शुक्रवार को पटना व आसपास इलाकों में कोहरे व सर्द हवा के कारण लोग घरों में दुबके रहे। दोपहर में हल्की धूप निकलने के बावजूद भी ठंड से राहत नहीं मिली। कनकनी के कारण लोग परेशान रहे।

इन शहरों में शीतलहर व सर्द दिन

पटना सहित बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय एवं खगड़िया में शीतलहर का प्रभाव रहा। वहीं गोपालगंज, सिवान, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया व किशनगंज में शीत दिवस के हालात बने रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading